मोंठ/झांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला पदाधिकारी बैठक कस्बा मोंठ में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारियों से उन्हें पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों मण्डल प्रभारियों से संगठन के द्वारा किये जा रहे संगठनात्मक कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व पूरा हो गया है शक्ति केंद्र संयोजक, मण्डल समिति, बूथ पालक मण्डल प्रभारी,जिला पदाधिकारी ,प्रदेश पदाधिकारी घोषित हो गये है शेष बचे जुलाई तक घोषित हो जायेंगे।
अगस्त माह से बिधान सभा चुनाव की तैयारियों मे लगना है। सभी कार्यकर्ताओं को काम दिया जायेगा किसी भी कार्यकर्ता को नही छोड़ा जायेगा। हमारा संगठन मजबूत है मोदी जी की मन की बात बूथ पर बूथ समिति के साथ सुने एवं समाज के बूथ पर रह रहे प्रभावशाली लोगों को अवश्य बुलाये ।झांसी जिला की दोनो बिधान सभा मे इस बार अधिक वोटों से जीत दर्ज करनी है। इसके लिए एक जुटता जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर है वोटर लिस्ट का सत्यापन का कार्य कि हमारा वोटर कहीं मतदाता सूची मे छूट तो नही गया। यदि हमारा वोटर किसी प्रकार से मतदाता सूची मे छूट गया है तो उसका नाम नोट करके उसको मतदाता सूची मे दर्ज करायें।
हमे इसके लिए घर घर जाकर सत्यापन करना होगा। यही हमारा सबसे बड़ा कार्य है जो कार्यकर्ता यह काम करेगा वह आगे बढ़ेगा। आज हमे पीएम, सीएम ओर संगठन के कारण बहुत से समाज का समर्थन मिल रहा है।प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला पदाधिकारी बैठक के बाद पूर्व पदाधिकारियों से भी अलग से बैठक कर परिचय प्राप्त किया। बैठक के समापन के बाद जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर एम एल सी रमा निरंजन, गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व बिधायक प्रागीलाल अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ जगदीश सिंह चौहान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, अशोक गिरी, जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, डा अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, सतेन्द्र खरे, गुड्डी रानी पटेल, वीरेंद्र नायक, चंचल कंथरिया, जिला मंत्री अमित चौरसिया, चन्द्रजीत गुर्जर, मनीष कोरी, प्रगति आर्य, यज्ञेश यादव, हाकिम सिंह चौहान, मोनू मौर्या, यशोदा कुशवाहा, जय प्रकाश पाल, शुभम बैध, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा, दीपक त्रिपाठी, पुष्पेंद्र दुबे, मनोज पटेल, रोहित सोनी, पुष्पेंद्र पाठक, आशीष खरे, वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान,अबधेश निरंजन, जिनेन्द्र जैन, प्रकाश अड़जरिया, ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, चन्द्रभान सिंह अहिरवार, महेंद्र पाठक, अनुज मिश्रा, अरूण सिंह, आयूष श्री वास,अजय राय, केशवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने व्यक्त किया।
