प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा कार्यालय में व्यवस्थापक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता एवं वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी के विशिष्ट अतिथि में आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी 18 एवं 19मई को पैरामेडिकल कॉलेज झांसी में संपन्न होगा। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, कार्य विभाजन एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बैठक का मार्गदर्शन जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास एवं कार्यपद्धति से जोड़ने का कार्य करती है।विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने बैठक को संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि पहले चरण में जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति और अधिक सक्षम एवं समर्पित बनाया जा सके।
बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु अलग-अलग टोली प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इनमें डिजिटल पंजीयन, मीडिया विभाग, प्रदर्शनी, सभा मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, यातायात, पार्किंग, भोजन एवं मोबाइल पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। जिले के गरौठा एवं मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 13 मंडलों से लगभग 250 से अधिक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, गुड्डी रानी पटेल, सतेन्द्र खरे, नेहिल सिंघई, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी, जिला मंत्री यज्ञेश यादव,प्रगति आर्य यशोदा कुशवाहा, केशव सिंह परिहार प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बामौर,प्रवेश शर्मा, आनंद कुमारी, अंशुल खरे, भरत राजपूत,हुकुम सिंह राजपूत, सुशील कुमार श्रीवास,आशीष खरे, राघवेंद्र सिंह बुन्देला, संदीप पटसारिया, अवधेश सिंह परिहार, भरत पाल, रामकिशोर आर्य,आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने किया।
