आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, 12 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त
झांसी। महिला संगठन को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। घोषित सूची में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही 12 मंडलों के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती स्वनेल मोदी, चन्दा शिवहरे, कविता शर्मा, कु. नैना पाखरे, सीमा शर्मा, प्रतिमा कुलकर्णी, राधा रायकवार और शिवांगी मुदगिल को जिम्मेदारी मिली है। जिला महामंत्री पद पर वन्दना मिश्रा, ज्योति पटैरिय और ममता चौरसिया को नियुक्त किया गया है।
जिला मंत्री के रूप में आशा कुशवाहा, मोनू श्रीवास, श्वेता नामदेव, मीनू सोनी, श्यामली सिंह, इन्द्रजीत कौर, वैशनवी सिंह और किरण गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कोषाध्यक्ष धीरा रायकवार, जिला मीडिया संयोजक सरिता सोनी, जिला सोशल मीडिया संयोजक कु. श्रुति जंगरोसिया और सह संयोजक प्रीति माहौर बनाई गई हैं। जिला आईटी संयोजक अनीता सिंह और सह संयोजक कमला सोनी होंगी।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपा साहू, दुर्गेश नन्दिनी, शैली ओझा, राजकुमारी अहिरवार, इन्द्रा सिंह, सीमा चौबे, रेनू प्रजापति, ऊषा सिरोटिया, पूनम विश्वकर्मा और प्रीती साहू को शामिल किया गया है।
12 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त
सिविल लाइन से रितु मुकेश मौर्या, सीपरी से निपूर पाठक, शहर से पिंकी वर्मा, शिवाजी नगर से कुसुम साहू, प्रेम नगर से सुनिता साहू, बरुआ सागर से रागनी चौरसिया, बड़ा गांव से सीमा कुशवाहा, चिरगांव से नीलम राजपूत, सदर कैंट से दीप्ती सक्सेना, रक्सा से रेखा पटैरिय, बबीना कैंट से डोली सोनी और बबीना ग्रामीण से नरेश राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
