तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने ली बैठक, बूथ स्तर तक पहुंचने का दिया मंत्र
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी विधानसभा का बूथ सम्मेलन मंगलवार (8 जुलाई) को पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित होगा। सम्मेलन में संगठन महामंत्री धर्मपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने तथा प्रत्येक बूथ से शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में वृहद तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मूलमंत्र देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और बूथ पालकों को सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंच पर महामंत्री विकास कुशवाहा, महामंत्री अरविंद राजपूत, झांसी विधानसभा प्रभारी रानू देवलिया, मीनू राजावत, देवेंद्र दुबे तथा संजीव अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद देवेंद्र दुबे ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में मनु सिंह, रानू देवालिया, संजीव अग्रवाल, ममता साहू, अभिषेक जैन, अमर सिंह कुशवाहा, मीनू राजावत, विनीत खटीक, अंकित राजा यादव, अनिरुद्ध दुबे, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, शैलेंद्र परमार, मंगल श्रीवास्तव, अंकित साहू, विशाल दीक्षित, कमलेश परिहार, पार्षद मुकेश सोनी बंटी, प्रवीण लखेरा, अरविंद झा, आदर्श गुप्ता, सुनील नैनवानी, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, नीता यादव, शशांक गुरनानी, अनुज नीखरा, राहुल सैनी, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, अमर सिद्ध, ममता लश्करी, चित्रा सिंह, प्रियंका साहू, सीमा शर्मा, श्यामली सिंह, श्वेता पाराशर, नैना पाखरे, किरण गौतम, नीतू अहिरवार, ज्योति पटेरिया, पार्षद नीता विकास यादव, रितिका तिवारी, सत्यकाम पुरोहित, पार्षद मोनिका विकास यादव, निधि नीरज वर्मा, कामेश अहिरवार, विष्णु यादव एवं सत्यम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
