झांसी। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
जारी आदेश के अनुसार थाना नवाबाद की मंडी चौकी में तैनात सिपाही नरेंद्र को थाना गुरसराय, शरद को थाना शाहजहांपुर, प्रद्युम्न तिवारी को कोतवाली भेजा गया है। वहीं अजय तिवारी को शाहजहांपुर से थाना नवाबाद, अंकित साहू व अतुल को पुलिस लाइन से थाना नवाबाद स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार को यातायात विभाग से क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय में भेजा गया है। एसएसपी ने सभी को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
