झाँसी। 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के बालक अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का वातावरण बनाए रखा।
क्वार्टर फाइनल के परिणाम
बालक अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने राँची को 3-0, देहरादून ने जयपुर को 3-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 तथा आगरा ने हैदराबाद को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक अंडर-17 वर्ग में राँची ने जयपुर को 3-0, चेन्नई ने हैदराबाद को 3-0, वाराणसी ने जबलपुर को 3-0 तथा आगरा नेके देहरादून को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्य सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झाँसी में की गई है। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों के खान-पान, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में अजय सिंह, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव (एच.एम.), लोकेश कुरचनिया, देवेंद्र कुमार, देवेंद्रमणि, भीमराज, अजय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी तोमर, श्रीमती दिपांशी, श्रीमती गीतांजलि, अजय, अमित, चंदन, दीपक (कोच) तथा श्रीमती नेहा रिछारिया (नर्स) सहित विद्यालय की पूरी टीम समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से खिलाड़ियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेल मैदान एवं प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणामों के बाद दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब 20 अगस्त 2026 को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। सेमीफाइनल के परिणामों के साथ प्रतियोगिता अपने निर्णायक एवं रोमांचक खिताबी चरण की ओर अग्रसर होगी।
