नई सीरीज में Mini LED बैकलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर ब्राइटनेस, गहरा कंट्रास्ट और ज्यादा रियलिस्टिक कलर आउटपुट मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटलस्ट्रीम फिनिश दिया गया है, जो एयरक्राफ्ट डिजाइन से प्रेरित है। इसका अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और पतले बेजल्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
इन टीवी को कंपनी के NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर से पावर किया गया है, जो 20 न्यूरल नेटवर्क की मदद से पिक्चर और साउंड को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करता है। इसमें AI अपस्केलिंग, मोशन Xcelerator 144Hz और AI साउंड कंट्रोल जैसी एडवांस्ड तकनीकें दी गई हैं, जो गेमिंग और स्पोर्ट्स व्यूइंग अनुभव को और स्मूद बनाती हैं।
सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Security सिस्टम दिया गया है, जो यूजर डेटा और कनेक्टेड डिवाइसेज को सुरक्षित रखता है। ये टीवी SmartThings सपोर्ट के साथ आते हैं और One UI Tizen पर चलते हैं, जिसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का दावा किया गया है।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 5% तक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को Samsung TV Plus का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें कई लाइव चैनल और कंटेंट उपलब्ध हैं।
