इस नए मॉडल की कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है। इसे Amazon.in के अलावा Blinkit, Swiggy Instamart, Zepto और Flipkart जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। जल्द ही यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगी।
फीचर्स की बात करें तो Fire TV Stick HD में Wi-Fi 6 सपोर्ट और Full HD स्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है। इससे कमजोर इंटरनेट कनेक्शन में भी वीडियो कम रुकावट के साथ चलने का दावा किया गया है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा पतला और पोर्टेबल बताया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 30% स्लिम है।
यह स्टिक बिना अलग पावर एडॉप्टर के भी काम कर सकती है, क्योंकि इसे सीधे टीवी के USB पोर्ट से पावर मिल सकती है। इसके नए सॉफ्टवेयर इंटरफेस को और ज्यादा आसान और व्यवस्थित बनाया गया है, जिसमें फिल्में, टीवी शो, लाइव और फ्री कंटेंट के लिए अलग-अलग सेक्शन दिए गए हैं।
इसके अलावा इसमें Alexa सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स टीवी के साथ-साथ स्मार्ट होम डिवाइसेज जैसे AC, गीजर, पंखे और लाइट्स को भी वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें पहली बार क्लाउड गेमिंग का सपोर्ट भी जोड़ा है, जिससे यूजर्स गेमिंग का अनुभव भी ले सकते हैं।
यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास अभी नॉन-स्मार्ट टीवी है या जो कम बजट में अपने पुराने टीवी को अपग्रेड करना चाहते हैं। इसके जरिए बिना नया स्मार्ट टीवी खरीदे स्ट्रीमिंग और स्मार्ट फीचर्स का अनुभव लिया जा सकता है।
