महोबा : भाजपा का ग्राम चौपाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

महोबा (हेमन्त गोस्वामी) : भारतीय जनता पार्टी जिला महोबा के द्वारा 11 मार्च से 18 मार्च तक सभी 273 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल कार्यक्रम सम्मानित प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा गांव में जाकर संपन्न कराए गए। गुरुवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम के आखिरी दिन 51 ग्रामों में कार्यक्रम रखे गए।

जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि विधायक राकेश गोस्वामी, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौरसिया, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ दिग्विजय दुबे, आदि पदाधिकारियों के द्वारा सभी 11 मंडलों के विभिन्न ग्रामों में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

जिला अध्यक्ष के अनुसार, जिले के सभी 273 गांव में पिछले 8 दिनों में हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से गांव में व्यवस्था करवाई एवं डिग्गी पिटवा के ग्राम चौपाल आयोजन स्थल की एवं मुख्य अतिथि/वक्ता की जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल कार्यक्रम से ग्राम वासियों की समस्याओं को और नजदीक से जानने का पार्टी को मौका मिला तथा तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान करने के आदेश पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिए गए।

भाजपा हमेशा से अंत्योदय के लिए काम करती आ रही है। केंद्र में मोदी एवं राज्य में योगी सरकार जनता के लिए काम कर रही है। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं ग्राम वासियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निजात दिलाने का वादा किया।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *