रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05092 और 05091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल तथा ट्रेन नंबर 05186 और 05185 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के जरिए मुंबई और गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के समय और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की जानकारी भी जारी की है।
गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05092 बांद्रा टर्मिनस से 25 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11 बजकर 30 मिनट पर रतलाम पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 11 बजकर 35 मिनट पर आगे के लिए रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन अगले दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05091 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल गोरखपुर से रात 9 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। रतलाम में इसका आगमन रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा और पांच मिनट रुकने के बाद यह 10 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे ट्रेन बांद्रा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी सेकंड टियर और एसी थर्ड टियर के साथ स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
इसी तरह छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल 27 नवंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8 बजकर 45 मिनट पर रतलाम पहुंचेगी और रात 10 बजकर 10 मिनट पर नागदा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार रविवार रात 1 बजकर 30 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05185 छपरा-बांद्रा स्पेशल 25 नवंबर को रात 9 बजे छपरा से रवाना होगी। यह गुरुवार रात 9 बजकर 45 मिनट पर नागदा और 10 बजकर 45 मिनट पर रतलाम पहुंचेगी। यहां से आगे बढ़ते हुए शुक्रवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर बांद्रा पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
दोनों ट्रेनों के रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिए गए हैं। गोरखपुर स्पेशल बोरीवली वापी सूरत वडोदरा रतलाम भवानी मंडी कोटा गंगापुर सिटी ईदगाह आगरा टूंडला कानपुर सेंट्रल ऐशबाग बादशाह नगर बाराबंकी गोंडा और बस्ती होते हुए चलेगी। वहीं छपरा स्पेशल बोरीवली सूरत वडोदरा रतलाम नागदा कोटा बयाना ईदगाह आगरा टूंडला गोविंदपुरी सूबेदारगंज प्रयागराज रामबाग ज्ञानपुर रोड बनारस औंड़िहार मऊ रसड़ा बलिया और सुरेमनपुर स्टेशन पर रुकेगी।
