उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के 50 वें स्थापना दिवस पर निकलेगी स्वाभिमान यात्रा

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वें वर्ष में प्रवेश करने पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक स्वर्ण जयंती वर्ष के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए महामंत्री दिलीप सेठ ने दी।

 

उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल व्यापारियों के अन्य कार्यक्रम को लेकर बड़े व्यापक स्तर से योजना बनाकर जो कार्य करना है उसके लिए मार्च माह में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा डिजिटल रथ के साथ पूरे प्रदेश में जाएगी। सितंबर में कानपुर में एक व्यापारी महाकुंभ प्रदेश स्तर का आयोजित किया जाएगा। 24 व 25 दिसंबर 2023 को बरेली में दो दिवसीय सम्मेलन के साथ स्वर्ण जयंती का समापन किया जाएगा। रथयात्रा के आगमन पहिया वाहनों पर व्यापार मंडल का झंडा लगा रहेगा सभी चौराहों पर यात्रा के मार्ग में वक्ता के साथ स्वागत होगा एवं इस कार्यक्रम से सभी राजनीतिक दलों को व्यापार मंडल की शक्ति का एहसास होगा। सितंबर माह में व्यापारियों का विशाल सम्मेलन हो रहा है। जिसमें प्रत्येक जिले से अधिक से अधिक व्यापारी व पदाधिकारी कार्यक्रम में योजना तय करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी, जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता,अर्जुन गोयल,अशोक जैन,जितेन सोनी, नितिन सरावगी,नरेश गुप्ता राजू रक्सा,आदर्श गुप्ता, नितिन सिंघल,रजनी गुप्ता,अतुल किलपन, प्यारे लाल, राजेंद्र शर्मा,अशोक अग्रवाल, अरविंद तिवारी,कुसुम साहू,रामश्री बरसैया,उषा सेन, नीलम खन्ना,अनूप जैन मनोज रेजा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *