हिंदुत्व की तुलना आईएएस से करने पर रुद्र महासेना ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला
झांसी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना इस्लामिक संगठन आइएस से किये जाने के बाद देश में विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन रुद्र महासेना के कार्यकर्ताओं ने खुर्शीद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और बीच चौराहे पर पुतला फूंक दिया।
नगर के चर्चित चौराहे इलाइट पर रुद्र महासेना के पंकज दत्त तिवारी के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। और फिर खुर्शीद का पुतला फूंका। पंकज तिवारी ने कहा कि खुर्शीद की किताब में जो लिखा गया है, उससे हिंदुओ की भावनाओं को ठेस पहुँची है। इसलिए इस किताब पर रोक लगाते हुए सलमान खुर्शीद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इस मौके पर विजय मिश्रा, श्याम तिवारी, रवि रायकवार, संजय यादव, राजा, सुमित, अभयकरन गुप्ता, विक्की ठाकुर, सूरज, योगेश, मनजीत, ऋषभ तिवारी, शरद आदि मौजूद रहे।