मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पर महा जलाभिषेक सोमवार को

मंदिर को रास्ता मिलने पर जताया हर्ष

झांसी। सभी हिंदू संगठनों की पहल से ही मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर अतिक्रमण मुक्त हुआ था। वर्ष 2015 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा हिंदूवादी संगठनों को आश्वासन दिया था कि झोकन बाग से 25 से 30 फीट का रास्ता मंदिर को दिया जाएगा। सभी हिंदू संगठन तभी से लगातार मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2017 में हम सभी के संरक्षक महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही इस मामले में तेजी आ गई।

 

सीएम ने मंदिर के जीणोद्धार में अपनी बेहद रूचि दिखाई। बहुत जल्दी यहां पर महाकाल कॉरिडोर बनने जा रहा है। 16 अगस्त को झोकन बाग से मढ़िया महादेव मंदिर को 25 फिट का रास्ता दे दिया गया है। इसके लिए झांसी जिला एवं पुलिस प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 अगस्त को भगवान भोलेनाथ का महाजल अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया है। यह जानकारी हिंदूवादी नेता विनोद अवस्थी ने दी।

 

रविवार एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि महा जलाभिषेक की शोभायात्रा सोमवार सुबह 10 बजे नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर झोकन बाग मुख्य मार्ग से होकर मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी। इस दौरान पीयूष रावत, अतुल मिश्रा, पुरुषोत्तम स्वामी, मुकेश अग्रवाल, राजेश विरथरे, जयदीप खरे, विकास अवस्थी, पंकज गुप्ता, नीलेश दीक्षित, विशाल ठाकुर, सोनू ठाकुर, रवि यादव, सूरज यादव, प्रुफल जैन, आस्तिक मिश्रा, पुरकेश अमरिया, राहुल बाल्मिक ,मढ़िया महादेव के महंत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *