लॉ. आलोक बिलगैंया उत्तर मध्य रेलवे के जेड आर यू सी सी के सदस्य मनोनीत

झांसी। भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी की संस्तुति पर समिति के सदस्य झांसी के समाजसेवी लॉ. आलोक बिलगैंया को रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ,उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का सदस्य मनोनीत किया गया है।

 

समिति के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान लॉ. आलोक बिलगैंया रेल विभाग द्वारा संचालित खानपान इकाई, पैंट्री कार, बुक स्ट्रॉल आदि का निरीक्षण करने लिये अधिकृत होंगे। आलोक बिलगैंया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुऐ कहा कि वह प्रयागराज, आगरा एवं झांसी सहित तीनो रेल मण्डलों के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। सदस्य बनने पर रेल अधिकारियों, ईष्ट मित्रों एवं शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *