अधिक से अधिक कॉलेज कैंपस में प्रवास करके हर विद्यार्थी हो संगठन के विचारों से जोड़ें : गजेंद्र सिंह तोमर

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर की बैठक आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी सभागार में हुई। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह तोमर का प्रवास रहा।


राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप के 75 वर्षो के इतिहास को कार्यकर्ताओं के सामने रखा तथा कार्यक्रताओ को अधिक से अधिक कॉलेज कैंपस में प्रवास करके हर विद्यार्थी हो संगठन के विचार एवम कार्य को आगे बड़ाने के लिए जोर दिया ।
कार्यकर्ताओं को देश के प्रति काम करने के लिए प्रेरित किया और समाज को जागरूक करने को कहा।
राष्ट्रीय मंत्री का पूरे दिन का प्रवास झांसी महानगर का रहा जिसमे cafri डायरेक्टर,buit डायरेक्टर एवम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अध्यापकों से चर्चा हुई।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी प्रांत उपाध्यक्ष डॉ श्रीहरि त्रिपाठी विभाग संगठनी मंत्री आकाश कुशवाहा, विभाग प्रमुख डॉ ब्रजेश मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह गिरजा सिंह जिला संयोजक सुष्मिता अंकुश सह जिला संयोजक हर्ष जैन महानगर मंत्री हर्ष कुशवाहा के साथ महानगर एवम विश्विद्यालय के कारकृत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *