आरोप : मंडल अध्यक्ष की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

एसपी ग्रामीण बोले,जांच टीमें गठित

झांसी। एरच थाना क्षेत्र में बीती रात भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। एक ओर जहां मंडल अध्यक्ष ने अपने ऊपर फायरिंग का आरोप लगाया है तो दूसरी ओर एसपी सिटी ने मामले में जांच के लिए टीमें गठित करने की बात बताई है।

एरच नगर मे गौंती मोड़ पर बेखौफ दबंगों ने राजनीतिक रंजिश को लेकर प्राण घातक हमला करते हुए कई राउण्ड गोलिया चलाई। शिकायतकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरूध्द यादव का आरोप है कि वह अपने गांव गौंती से एरच आ रहा था। तभी राजनीतिक रंजिश मानने वाले उसके गांव के ही बाइक सवार तीन लोगो ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब वह नही रुका तो उसके ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए कई राउण्ड गोली चला दी।उसकी अल्टो कार मे गोली लगी है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बोले एसपी,जांच जारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि कार पर फायरिंग करने का आरोप है। किसी को कोई चोट नहीं आई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनके परिवार में विवाह कार्यक्रम था। फिर भी आरोप के चलते जांच की जा रही है।

 

जिलाध्यक्ष बोले,निष्पक्ष हो जांच
इस संबंध में जिला अध्यक्ष अशोक गिरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने एसपी ग्रामीण से इस मसले पर चर्चा की है। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने उन्हें आश्वासन दिया है के मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यही पुलिस से अपेक्षा भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *