लॉकडाउन का पालन करवाने पुलिस के सहयोग में उतरे एनसीसी. कैडेट

गेहूं क्रय केन्द्र, बैंक तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर होंगे नियुक्त
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अन्य महाविद्यालयों तथा राजकीय इन्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार से ही कोविड-19 से बचाव हेतु बढ़ाए गए लॉकडाउन की अवधि में नियमों को पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतर आए। इसके लिए उन्होंने इलाईट चैराहे पर एसपी सिटी के नेतृत्व में इसका अभ्यास भी किया।
एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने नगर के व्यस्ततम ईलाईट चैराहे पर एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के विकसित कहे जाने वाले देशों पर भी संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी का कोई इलाज न होने के कारण इससे बचाव ही एक मात्र सुरक्षा उपाय है। यही कारण है कि तमाम आर्थिक बर्बादी होने के बाबजूद भी सरकार के द्वारा लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गयी है। एसपी सिटी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा देश में आपदाओं के समय इससे पूर्व में भी प्रशासन का सहयोग किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि एनसीसी कैडेट्स इस अवसर पर उन्हें सौपे गए कर्तव्यों का पूर्व की भांति ही सहयोग करेंगे। इससे प्रशासन लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करवा पाने में सक्षम होगा। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे सभी मास्क और दस्ताने पहनकर सरकार द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए अपने स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें। इस अवसर पर बरुआसागर महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी डॉ.विकास वर्मा तथा मोठ महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी डॉ.विवेक चैहान भी उपस्थित रहे।
71 कैडेट्स उतरे व्यस्ततम स्थानों पर सहयोग करने
उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में एन.सी.सी. कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका पर मीडिया से भी बात की तथा बताया कि कल से 71 कैडेटों को पुलिस प्रशासन की सहायता के लिए ईलाईट चैराहे, बीकेडी चैराहे, सीपरी आदि व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाने तथा विभिन्न बैंको की शाखाओं में सोशल डिस्टेन्सिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नियुक्त किया जायेगा। इनमें 10 महिला कैडेट्स भी शामिल हैं।
कुलपति समेत एसपी सिटी को दिया धन्यवाद
इस अवसर पर बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. सुनील काबिया ने एन.सी.सी. कैडेटों को इस प्रकार के नवीनतम अनुभव प्रदान करवाने हेतु पुलिस प्रशासन, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, बुंदेलखंड विश्वविद्यलय के कुलपति प्रो. जे.वी. वैशम्पायन तथा 56 यूपी बीएन एन.सी.सी. के सीओ कर्नल अमन यादव का धन्यवाद दिया। उन्होंने एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव को विश्वास दिलाया कि सभी एन.सी.सी.कैडेट्स पूरी ईमानदारी तथा समर्पण की भावना से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *