जानकारी के अनुसार, आरोपी ने धीरे-धीरे तोप का बड़ा हिस्सा काटकर अलग कर दिया था और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर बेचने की योजना बना रहा था। लेकिन उसकी यह साजिश ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकी।
किले में तैनात कर्मचारियों को जब संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत नगर पालिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका के लिपिक संजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने पहले चोर को गमछे से पकड़कर काबू में किया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तोप काटने के औजार, ब्लेड और एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के खैरखुटा गांव निवासी रजनीकांत मिश्र के रूप में हुई है।
इसके बाद नगर पालिका की तहरीर पर चरखारी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
