Hamirpur: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं उत्पीड़न की शिकायतें
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रताड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। इनमें ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न संबंधी थीं। पूनम कपूर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि में पीड़ित महिला के पति को बुलाकर समझाया जाए। सुधार ना होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एफ आईआरदर्ज की जाए।
महिला आयोग की सदस्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये जाएँ। इनकी विभाग द्वारा क्रास चेकिंग की जाय कि महिलाओं की समस्या का निस्तारण किया जा रहा है कि नहीं।