Hamirpur: प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर उसी के दुपट्टे से लगा ली फाँसी
हमीरपुर। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटी। अज्ञात कारणों के चलते एक प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने उसी के दुपट्टे से फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़के का नाम देवेंद्र और लड़की का ज्योति बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही लोग वहां पहुंचे और लड़की को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। मगर, हालत गंभीर होने पर लड़की को झाँसी रिफर किया गया। युवक को बचाया नहीं जा सका। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।