Hamirpur: महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन
हमीरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशिष्ट शिविर के पांचवें दिन महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन छानी खुर्द सीएचसी के डॉक्टर नवनीत और कल्पना ने किया।
मुख्य अतिथि महोदया ने छात्राओं को साहसी और निडर रहने का मूलमंत्र दिया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर साहस ने सभी स्वयं सेवकों को महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में जानकारी दी व शैलेन्द्र सिंह ने सभी छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे ने जानकारी दी।