बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

झांसी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आज मनु विहार स्थित वैष्णो माता मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। रामलला का विशाल मंदिर जो 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में प्राण प्रतिष्ठित होने जा रहा है उसी के जन जागरण हेतु यह सुंदरकांड का कार्यक्रम झांसी के प्रतिष्ठित मंदिरों में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रजनी गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने बताया कि कांवड़ यात्रा समिति इस तरह के 51 कार्यक्रम झांसी महानगर में करेगी। आज के कार्यक्रम में 200 से अधिक राम भक्तों ने सुंदरकांड और भजन के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, निशांत शुक्ला, मुकेश गुप्ता सुरेश मनकानी शिवांशु श्रीवास्तव रतन कुशवाहा सृजन पाठक आदि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य नीता अवस्थी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित जिला उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा मीनू राजावत कविता शर्मा मंडल अध्यक्ष श्वेता नामदेव मंडल मंत्री डॉ अभिलाषा सेहरा तथा उ प्र उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल से रश्मि महेंद्रु अनीता वासुदेव मनीला गोयल रंजीत इत्यादि के साथ मनु विहार के गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक तथा भाजपा के कई पदाधिकारीगण शामिल हुए। संयोजिका रजनी गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *