जानकारी के अनुसार नहोरा गांव की कुछ किशोरियां रोजमर्रा की तरह सई नदी के किनारे गई थीं लेकिन नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया और तुरंत बचाव का प्रयास किया गया साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई
सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों किशोरियों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दो किशोरियों गुड़िया उम्र 17 वर्ष और शिवांगी उम्र 17 वर्ष को मृत घोषित कर दिया वहीं तीसरी किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
इस हादसे ने पूरे नहोरा गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है एक साथ दो किशोरियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है हर घर में शोक और दुख की स्थिति है परिजन बेसुध हैं और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सई नदी के किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं क्योंकि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं लोगों का कहना है कि अगर नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्राकृतिक जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कितनी जरूरी है ताकि मासूम जानें इस तरह असमय काल के गाल में न समा जाएं
