झांसी। रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला युवक ने ब्रिज के ऊपर लगी लोहे की जालियों से चिपका हुआ था। लोहे का तार उसके कब्जे से जालियों में बंधा था। उससे आशंका जाहिर की जा रही कि युवक की मौत गला कसने से हुई है।
पुलिस ने घटना स्थल के पास से एक पर्स बरामद किया। जिसमे आधार कार्ड पर रितेश कुमार निवासी लक्ष्मीपुर बुलंद शहर लिखा था। यह स्पष्ट नहीं कि युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसके गले में फंदा डाला है, साथ ही उसके पास से बरामद पर्स उसी का है या किसी अन्य का। यह सब जानकारियां जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर एक बजे जीआरपी थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्लेट फॉर्म नंबर एक से सात पर जाने वाले ब्रिज के ऊपर बनी जालियों के सहारे एक युवक चिपका हुआ है, उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है, आखिर मृतक युवक ब्रिज पर कहा से आया और उसके साथ कौन कौन थे। मृतक का नाम क्या है और कहा का निवासी है।
पुलिस इन सब सवालों के जवाब खोजने में लगी है। मृतक युवक ब्रिज की जालियों से चिपका खड़ा था और उसके गले में लोहे का तार का फंदा कस कर जालियों से बंधा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
