पीडब्लूडी ओर ट्रैफिक विभाग की एनओसी नहीं मिलने से हो रही परेशानी
झांसी। दिन हो या रात उप्र पुलिस हमेशा जनता के साथ होती है और सुरक्षा प्रदान करती है, लेकिन जब पुलिस विभाग की समस्या की बात आती है तो उसका कोई निस्तारण को विभाग कतराते नजर आते हैं। अनुशासित विभाग होने के चलते कोई पुलिस कर्मी शिकवा-शिकायत भी नहीं कर पाता। ऐसा ही मामला थाना नवाबाद के सामने बनी पुलिस कॉलोनी ब्लॉक नंबर सात, आठ, नौ ओर दस का सामने आया है, जहां इलाईट चौराहे से निकला नाला इसी पुलिस लाइन से होकर गुजरता है।

इस नाले में गंदगी का अंबार लग जाने से इसका पानी ओवरफ्लो होकर पुलिस लाइन ओर पुलिस कर्मियों के आवासों तक पहुंच जाता है। आए दिन कीचड़, गंदे ओर बदबू दार पानी में रहने वाले पुलिस कर्मी मच्छरों के प्रकोप से बीमार हो रहे। उनके बच्चों को भी बीमारी का दंश झेलना पड़ रहा है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इसका निदान नहीं किया गया। केवल खानापूर्ति के लिए नगर निगम की गाड़ी गंदा पानी भरकर ले जाती है, दूसरे दिन फिर वही कीचड़ और गंदा दूषित पानी पुलिस कर्मियों को बीमारी का शिकार बनाने लगता है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है। ट्रैफिक पुलिस ओर पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता। इन दोनों विभागों से एन ओ सी न मिलने पर ठेकेदार द्वारा नए नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इन दोनों विभागों से चार माह से एनओसी नहीं मिलने पर कार्य लटका पड़ा है और पुलिस कर्मी बीमारी का शिकार हो रहे है।

पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक विभाग नहीं दे रहा एनओसी
इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद सुनील नैनवानी से जब वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी गंभीर समस्या है। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय समय पर वह नगर निगम से साफ सफाई करवाते है। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए नए नाले के निर्माण के लिए करीब नौ लाख रुपया पास करवा चुके है। ठेकदार को कार्य भी मिल चुका। लेकिन ठेकेदार चार माह से इसलिए कार्य नहीं कर पा रहा क्योंकि उसे सड़क बंद करने के लिए पीडब्ल्यूडी और यातायात बंद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से एनओसी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या पर संबंधित विभागों से वार्ता कर निर्माण कार्य शुरू कराएंगे।
पुलिस लाइन निरीक्षक बोले मुझे नहीं जानकारी
इस संबंध में जब पुलिस लाइन निरीक्षक से फोन कर मामले की जानकारी चाही तो पुलिस लाइन में होने वाली इस समस्या के निस्तारण के संबंध में उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं। उनकी अभी नई पोस्टिंग हुई है। वह जानकारी करने के बाद इस समस्या का समाधान कराएंगे।
