झांसी। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश दुबे को बुंदेली लोक संस्कृति व आंचलिक इतिहास में विशेष योगदान पर यूरो एशियन यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में आयोजित विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में इन दी फील्ड आफ सोशल कैटेगरी के तहत पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

मालूम हो कि ओमप्रकाश दुबे ने 1988 में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर में बुंदेलखंड का बिखरता गौरव के नाम से श्रृंखला प्रकाशित कर ओरछा समेत अन्य स्थानों के करीब तीस जर्जर स्मारकों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था, इसके बाद शासन द्वारा इनका जीर्णोद्धार किया गया। भास्कर में प्रकाशित इसी श्रृंखला से प्रेरित होकर उन्होंने 1996 में डिस्कवरी आफ ओरछा पुस्तक का लेखन अंग्रेजी भाषा में किया, जिससे ओरछा के करीब तीस स्मारकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
