झांसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (यूपीएजे) की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
नई नियुक्तियों में झांसी से रामसेवक अड़जरिया, उरई (जालौन) से अनिल शर्मा, गाजियाबाद से श्रीमती सुनीता उपाध्याय तथा बाराबंकी से दिलीप श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
