झांसी। देश की सबसे बड़ी तहसील व कस्बा मऊरानीपुर में शनिवार सुबह भीषण आग ने बाजार में हड़कम्प मचा दिया। आग की चपेट में आकर आधा दर्जन दुकानों में जलकर लाखों का सामान राख हो गया।
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दमेले इंटर कॉलेज के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कुल आठ दुकानें इसकी चपेट में आ गई। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो यह और भी बड़ा रूप ले सकती थी, क्योंकि यह इलाका बेहद व्यस्तम है। हादसे के बाद पीड़ित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग बुझाने का काम तेजी से किया गया, लेकिन तब तक आठों दुकानों का सामान पूरी तरह जल चुका था।
एसडीएम श्वेता साहू ने बताया कि सुबह 6 दुकानों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
