कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी ने जारी किए आदेश
झांसी। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ने 40 उपनिरीक्षकों सहित कुल 83 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
स्थानांतरित उपनिरीक्षकों में विनय कुमार, राहुल सिंह, मोहित राणा, सोनू श्रीवास्तव, भगत सिंह, किरण रावत, नितीश कुमार, रवि कुमार शर्मा, अंकुर कुमार, वीरपाल सिंह, दिनेश कुमार, मदन पाल, सत्यभान, अभिषेक सिंह, सर्वेश सिंह, विष्णु, विवेकानन्द यादव, बृजेश कुमार, अनुज कुमार, राज नारायण, कामता प्रसाद, अर्पित त्यागी, स्वाति शुक्ला, गोविन्द सिंह, रविकान्त गौरस्वामी, शिवपाल, प्रदीप कुमार, रामवीर सिंह, राजेश कुमार, नवाब सिंह, भरत सिंह, धर्म सिंह, विवेक कुमार, अनुज कुमार, रणविजय, नितीश कुमार, दिव्या सिंह, शिवानी तंवर, राजेश प्रताप और सरोज कुमार शामिल हैं।
इनमें विनय कुमार को चौकी प्रभारी मसीहागंज, थाना सीपरी बाजार, राहुल सिंह को चौकी प्रभारी मिर्नवा, थाना कोतवाली शहर, मोहित राणा को चौकी प्रभारी नेनागढ़, थाना प्रेमनगर तथा सोनू श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी बीएचडब्ल्यूएल, थाना बबीना भेजा गया है। भगत सिंह को पुलिस लाइन तथा किरण रावत को साइबर थाना में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार नितीश कुमार को चौकी प्रभारी धमन, थाना बरुआसागर और रवि कुमार शर्मा को थाना सदर बाजार भेजा गया है।
इसके अलावा पंकज बाबू दोहरे, मोहित यादव, आरती यादव, उमेश कुमार, भगत सिंह, अरविन्द कुमार, अंशुमन पाठक, रविकान्त, पूनम देवी, कीर्ति वर्मा, उदय प्रताप, पूर्णिमा यादव, ओमवीर, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार, कीर्ति सिंह, रवी सिंह, लल्कुश सिंह, संजय कुमार, बलवीर सिंह, राहुल तोमर, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार चाहर, अजीत सिंह, सुशील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सर्वेश कुमार, राहुल यादव, लक्ष्मी देवी, परवीन बेगम, रीना देवी, सोनी पटेल, कंचन पाल, खुशबू देवी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह और हरिओम सिंह समेत 43 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण का उद्देश्य विभिन्न थाना, चौकी और पुलिस इकाइयों में आवश्यकतानुसार मानव संसाधन उपलब्ध कराना तथा कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुसार नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
