झांसी। रविवार को भारत विकास परिषद, प्रमुख शाखा के तत्वावधान में *आनन्द हास्पिटल, करगवां रोड पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में स्व० डा० पी० एन० जैन एवं स्व० सुधा जैन की स्मृति में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें *वरिष्ठ यूरो सर्जन डा० मनीष जैन ने मूत्र अंग, गुर्दा रोग, प्रोस्टेट, पथरी एवं प्रजनन रोग के मरीजों का परीक्षण किया एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० दिव्या जैन ने स्त्री रोग, प्रसूति एवं नि:संतानता मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में आवश्यक जांचें की गई एवं नि: शुल्क दवायें वितरित की गई।
शिविर को सफल बनाने में *डा० उदय जैन, डा० रजत जैन, डा० आशीष उक्सा, प्रांतीय कोर्डिनेटर डा० प्रदीप श्रीवास्तव, कुंजबिहारी गुप्ता एड०, ई० एम० एस० गुप्ता, महिला शाखा संयोजिका श्रीमती प्रीति नेवालकर, प्रोफेसर एम० एस० निगम, सचिव राकेश मेहरोत्रा, सुरेश करता, एच० एन० मोर, प्रदीप गुप्ता, रवि कुमार, अशोक अग्रवाल पी० एन० बी०* आदि का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय कोर्डिनेटर डा० प्रदीप श्रीवास्तव ने किया एवं आभार सचिव राकेश मेहरोत्रा ने व्यक्त किया।
