झांसी। बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय पर डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, अल्पसंख्यक सेल के नेता मो. आरिफ कमाल, नगर अध्यक्ष कालीचरण श्रीवास, छात्र क्रांति दल के अध्यक्ष राजू वंशकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. अज्जू खान, जगदीश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, ब्रजकिशोर वर्मा, अरविंद सिसोदिया, गुलाब सिंह चौहान, मो. राशिद, अनवर अहमद मंसूरी, महेश शाक्या, राहुल त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. नईम मंसूरी द्वारा किया गया।
