झांसी। मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 02 एवं 03 मई 2026 को जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन चार आयु वर्गों में 12 वर्ष से कम बालक/ बालिका, 14 वर्ष से कम बालक/ बालिका ,18 वर्ष से कम बालक /बालिका एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक/ बालिकाओं हेतु किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालिकाओं की चारों वर्गों की रोप मल्लखम्ब और पोल मल्लखम्ब पर आयोजित होगी।इसी प्रकार बालकों हेतु 14 वर्ष तो 18 वर्ष और 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग हेतु पोल मल्लखम्ब ,रोप मल्लखम्ब और हैंगिंग मल्लखम्ब पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 12 वर्ष से कम बालक वर्ग की प्रतियोगिता रोप मल्लखम्ब और पोल मल्लखम्ब की आयोजित की जाएगी।
प्रदेश सचिव रवि प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी खिलाड़ी द न्यू पब्लिक स्कूल में अपना रजिस्ट्रेशन धीरज वर्मा के पास आधार कार्ड व एक फोटो के साथ करा सकते हैं।प्रतियोगिता के संचालक इंटरनेशनल मल्लखम्ब रेफरी बृजेश द्विवेदी होंगे ।
