झांसी। झांसी में सोमवार को मौसम विभाग ने बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को झांसी में दिनभर मौसम साफ रहा। बारिश नहीं होने और धूप निकलने से उमस बढ़ गई। हालांकि, रात में मौसम में बदलाव देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C रिकॉर्ड किया गया।
बारिश थमी तो बढ़ी उमस
पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद अब बारिश का दौर कुछ कमजोर पड़ा है। दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक महसूस हो रही है।
बिजली गिरने पर रहें सावधान
सोमवार को गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने को कहा है। आकाशीय बिजली चमकने या गरज-चमक शुरू होने पर तुरंत घर या किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर चले जाने की सलाह दी गई है।
