झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने मुख्य व प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय झांसी की शिकायत पर न्यायाधीश की झूठी शिकायत करने वाले आरोपी रोहित यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले संगठित गिरोह की तलाश कर रही है।
जनपद न्यायालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गलत कार्य करने का दबाव बनाने के लिए न्यायाधीश की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच में वो शिकायत झूठी पाई गई ओर सारे आरोप असत्य पाए गए। शिकायत कर्ता रोहित यादव पुत्र शिव आशीष यादव निवासी पाल कॉलोनी के खिलाफ थाना नवाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिकायत में बताया गया कि न्यायाधीश पर गलत कार्य करने का दबाव बनाया गया जब गलत कार्य नहीं किया गया तो उनकी छवि धूमिल करने के लिए झूठी शिकायत की गई। शिकायत के माध्यम से पुलिस से मामला दर्ज कर इस संगठित गिरोह का पता लगाकर कार्यवाही की मांग की गई है।
