झांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला योजना बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्व प्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने वर्तमान मे संगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे मे चर्चा की। प्राकृतिक खेती, कार्यशाला वृक्षारोपण कार्य को गति देकर जिले मे ज्यादा से ज्यादा बृक्ष लगवा कर क्षेत्र व प्रदेश जिला को नंबर पर लाना है।17 जून को झांसी जिला का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन मऊरानीपुर के श्री जी पैलेस मे किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभा शुक्ला राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगी। 19 जून को प्राकृतिक खेती पर किसानों का सम्मेलन दीनदयाल सभागार मे आयोजित किया जायेगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे। 21 जून को योग दिवस एवं बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, चंचल कंठरिया, जिला मंत्री यज्ञेश यादव, यशोदा कुशवाहा, अजय राय नोटा कृष्ण चन्द्र तिवारी, देवेंद्र कंसाना चेयरमैन समथर, दीपक त्रिपाठी जितेंद्र सिंह गुर्जर, ध्रुव सिंह परमार, पवन बुलकिया, मुकेश पटेल, पुष्पेंद्र दुबू, मोहित तिवारी, प्रगति आर्य, राजपाल सिंह,लोकेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डाॅ अनिल राज ने किया।
