झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए की ठगी करने वाले तांत्रिक को आज थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात ओर नकदी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक गत दिनों मसीहा गंज निवासी महिला ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति से उसकी वार्ता हुई जिसने घर में बुरी हवा होने की बात कही ओर उसे डराते हुए बताया कि अगर तुमने पूजा नहीं कराई तो पुत्र की मौत भी हो जाएगी। इस पर महिला कथित तांत्रिक के बातों में आ गई ओर उसने उसे पूजा पाठ के नाम पर कई बार ऑन लाइन पैसे भी भेजे। लेकिन कथित तांत्रिक उसे डराकर धमका कर ओर रुपए मांगने लगा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को चिन्हित कर आज उसे पहुंज नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर एकता कॉलोनी निवासी राजा जोशी को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात ओर ग्यारह हजार की नकदी बरामद कर ली है।
