झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर झांसी महानगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण एवं छात्र शक्ति के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर झांसी पूरब जिला में प्रांत प्रवासी के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. पवन कश्यप का प्रवास रहा, जबकि झांसी पश्चिम जिला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नमो नारायण ने प्रवास कर कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
झांसी पूरब एवं झांसी पश्चिम के अंतर्गत आने वाले छह-छह नगरों के विभिन्न विद्यालयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन संगोष्ठियों में स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, चरित्र निर्माण तथा विद्यार्थी जीवन के आदर्शों पर तथा अभाविप से जुड़ कर छात्रों का हित कैसे हो सकता है ऐसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
इस दौरान झांसी विभाग संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल प्रांत प्रमुख स्टूडो मेट्रिक रसकेंद्र गौतम महानगर मंत्री सुयश शुक्ला जिला संयोजक विकी चौबे नगर मंत्री प्रिंस लखेरा सहित सिंह चंदेल समीर रिछारिया जतिन गौतम सोनी सूर्य प्रताप गौरव पटेरिया तरुण पांडे ऋतिक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
