झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दतिया गेट इलाके में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता अनीता साहू ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र अमन साहू को पड़ोसियों ने बहाने से घर में बुलाकर बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। अमन के अनुसार, वह आवाज सुनकर पड़ोस गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए गए। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बाद आरोपियों को छोड़ दिया। वहीं, समाज के जिला अध्यक्ष सचिन साहू ने इसे मकान कब्जाने की साजिश बताया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
