झांसी ।मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं महापौर बिहारी लाल आर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बिहारी लाल आर्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी को समान अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पवन गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए मार्ग पर चलें। समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को उनके विचारों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया गया है। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा में योगदान देना चाहिए।
मंचासीन रहे पूर्व विधायक प्रागी लाल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र सिंह बघेल, वीरेंद्र नायक, गुड्डी रानी पटेल, मनोज अहिरवार, प्रवेश शर्मा, प्रगति आर्य रहे एवं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अजय राय नोटा, राघवेंद्र बुंदेला रोहित सोनी (मंडल अध्यक्ष नगर), मुकेश पटेल (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), रजनीश कंजर ,संजय गुप्ता , रंजीत भोजवाल बंगरा,संजीव चर्तुवेदी सकरार ,राजेंद्र सिंह (मंडल अध्यक्ष चुरारा), बृजकिशोर पटेल, दिनेश राजपूत, सुधांशु अवस्थी, प्रणव द्विवेदी, सर्वेश राय (प्रधान), शुभम बेध, अनुज मिश्रा, महेश कठेरिया, बृजबिहारी राज, दिनेश गौतम, हरिमोहन दुबे, अजय राजपूत, मोनू मौर्य, आकाश आर्या (पार्षद), नरेश गैस वाले (पार्षद), साकेत वाल्मीकि (पार्षद), बद्री सैन (पार्षद), प्रवीण भदौरिया (पार्षद), करन सिंह अहिरवार (पार्षद), कैलाश श्रीवास, , बाबू, मनोज अहिरवार, खेमचंद्र अहिरवार (पार्षद), जयप्रकाश पाल, अजय श्रीवास, रविकांत आर्या, रामकिशोर आर्या।
कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी प्रसाद सुमन (पूर्व प्रधानाचार्य), हरिश्चंद्र गौतम, चतुरलाल सुमन, डॉ. केशव वर्मा, बैजनाथ (अध्यापक), बृजलाल वर्मा, सुशील श्रीवास, रामदास (लेखपाल), कृपा राम वर्मा एवं राजेंद्र राहुल का सम्मान किया गया। अंत में कार्यक्रम का संचालन अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज द्वारा किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
