झाँसी। गणेश उत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय, माहौर कॉलोनी तथा ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में आयोजित गणेश आरती में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संपादक प्रमोद पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया, मैनेजर अरुण, पत्रकार अनंजय नेपाली, भानु साहू, विश्व सिंधु परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह एवं राजेश नरवरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं माहौर कॉलोनी में अक्षय जन सेवा समिति एवं आर्यन मेकअप मंत्रा के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर आरती की गई। समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में बप्पा मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा की भी आरती की गई। कार्यक्रम में वंश महाराज जी, अध्यक्ष हर्ष गोस्वामी, कमेटी अध्यक्ष अभय ठाकुर, सदस्य सोनू वर्मा, आशीष, मयंक, निखिल, अनंत, बंटी गौतम, संतोष गौतम, ठाकुर सोनू एवं मनोज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान गणेश की आराधना के साथ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग के लिए भी आगे आना चाहिए।
माहौर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भरत कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत कुशवाहा, रिंकी, बबली, सचिन कुशवाहा, नेन्सी कुशवाहा, प्रथम, मोहिनी पाल, सिया, कमलेश, रितिका एवं राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
