कीमत और वेरिएंट
नई Toyota Hilux तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।
GX 4×2 ऑटोमैटिक – ₹31.99 लाख (एक्स-शोरूम)
GX 4×4 ऑटोमैटिक – ₹33.69 लाख (एक्स-शोरूम)
VX 4×4 ऑटोमैटिक – ₹36.69 लाख (एक्स-शोरूम)
दमदार एक्सटीरियर डिजाइन
नई Hilux का फ्रंट पहले से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक बनाया गया है। इसमें स्लिम LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल और फ्रंट पर टोयोटा की लेटरिंग दी गई है। इसके अलावा ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, रोल बार, 18 इंच के नए अलॉय व्हील और फुटबोर्ड इसे मजबूत लुक देते हैं।
पीछे की ओर C-शेप LED टेललैंप, नया बंपर और इंटीग्रेटेड स्टेप दिया गया है, जिससे कार्गो बेड तक पहुंचना आसान हो जाता है। यह पिकअप ट्रक छह रंगों—सल्फर मेटैलिक, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट—में उपलब्ध है।
प्रीमियम इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स
नई Hilux के केबिन में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और Toyota Smart Connect सिस्टम भी मिलता है।
फीचर लिस्ट में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-टेरेन मोड, OTA अपडेट, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Toyota Hilux में 2.8 लीटर का चार-सिलेंडर डीजल इंजन बरकरार रखा गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। ग्राहकों को इसमें 4×2 और 4×4 ड्राइव सिस्टम का विकल्प भी मिलेगा।
