Realme P4s Lite के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है। फोन को Nebula Black और Moonlight Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
डिस्प्ले की बात करें तो Realme P4s Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की सामान्य HBM ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda MN228 ग्लास दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार फोन Google Gemini को सपोर्ट करता है। हालांकि फोन में Android का कौन सा वर्जन दिया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4s Lite के रियर पैनल पर 13MP का कैमरा दिया गया है। यह ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे से 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 5G और NFC का सपोर्ट नहीं दिया गया है। इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
Realme P4s Lite की सबसे प्रमुख खूबियों में इसकी 7000mAh बैटरी शामिल है। फोन 15W चार्जिंग और 15W USB Power Delivery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी छह साल तक अपनी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है। फोन में 36 महीने की फ्लुएंसी गारंटी भी दी गई है।
फोन कम्पैटिबल डिवाइस को वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दे सकता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है। इसका वजन करीब 215 ग्राम है, जबकि डाइमेंशन 166.5×78.2x9mm है। इस तरह फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
