OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है। कंपनी की लैब टेस्टिंग के अनुसार लंबे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रखने का दावा किया गया है। फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 2.95 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि स्टैंडबाय टाइम 705.4 घंटे तक बताया गया है। Instagram ब्राउजिंग के लिए करीब 15 घंटे तक का बैकअप मिलने का दावा भी किया गया है। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप यूजर के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो OPPO F35 Series में 17.22 सेंटीमीटर का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें अधिकतम 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन में 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है।
कैमरा सेटअप भी फोन की बड़ी खूबियों में शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है। पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Eraser 2.0 AI Unblur AI Reflection Remover AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स मिलते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए OPPO F35 Pro 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया गया है। फोन में 5000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। कंपनी ने 6 Year Smoothness Protection का दावा किया है जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर लागू होता है। फोन में ColorOS 16.5 दिया गया है।
कीमत की बात करें तो OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45999 रुपये बताई गई है। इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 49999 रुपये जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54999 रुपये का है। फोन Sunrise Orange Wave Blue और Twilight Brown रंगों में उपलब्ध है। वहीं OPPO F35 5G की शुरुआती कीमत 38999 रुपये है। इसका 6GB RAM और 128GB मॉडल 38999 रुपये तथा 8GB RAM और 128GB वेरिएंट 42999 रुपये का है। इसे Wave Blue Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा।
