ओप्पो के इन नए ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इसका 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) है, जो 5,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज में आसपास के शोर को कम करने में सक्षम बताया गया है। यह पिछले जनरेशन के मुकाबले ज्यादा एडवांस सिस्टम है और म्यूजिक, कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर क्लैरिटी देने का दावा करता है।
कंपनी ने इसमें AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी है, जिसमें तीन माइक्रोफोन मिलकर काम करते हैं। यह सिस्टम कॉल के दौरान यूजर की आवाज को साफ रखते हुए बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है। इसके साथ ही विंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी दिया गया है, जो 25 km/h तक की हवा में भी बेहतर कॉल क्वालिटी देने में मदद करता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth 6.0, ड्यूल-डिवाइस कनेक्शन सपोर्ट, 12mm बेस ड्राइवर और LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। गेमिंग और वीडियो यूजर्स के लिए इसमें 47ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है, जिससे ऑडियो-वीडियो सिंक बेहतर रहता है।
बैटरी बैकअप भी इसकी बड़ी ताकत है। कंपनी के अनुसार ANC ऑफ होने पर यह ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जबकि ANC ऑन होने पर करीब 29 घंटे तक चल सकते हैं।
ओप्पो ने Enco Air5 Pro को Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल भारत में 28 मई से शुरू होगी, जहां यह ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।
