इतनी है कीमत
नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं इसके रेसिंग एडिशन की कीमत 1.48 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर
कार में 3.0 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके साथ प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के तहत 21.2kWh बैटरी पैक से जुड़ी इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है। यह पावर सभी चार पहियों तक 4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए पहुंचती है।
585 हॉर्सपावर, 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा
हाइब्रिड पावरट्रेन कुल 585 हॉर्सपावर और 750Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी मदद से यह लग्जरी सेडान महज 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रेसिंग एडिशन में मिलने वाला AMG ड्राइवर पैकेज कार की अधिकतम गति 280 किमी प्रति घंटा तक पहुंचाने में सक्षम बनाता है।
प्रीमियम फीचर्स से लैस
नई AMG E 53 Hybrid में कई आधुनिक और लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं-
AMG स्पोर्ट्स सीट्स और पावर्ड फ्रंट सीट्स
AMG मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
14.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Burmester प्रीमियम साउंड सिस्टम
पैनोरमिक सनरूफ
एम्बिएंट लाइटिंग
वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
360 डिग्री कैमरा
मल्टीपल एयरबैग्स
20 इंच के अलॉय व्हील्स
नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो लग्जरी, हाई परफॉर्मेंस और हाइब्रिड तकनीक का संयोजन चाहते हैं।
