‘Hey Google’ बोलते ही शुरू होगा जादू
इन स्मार्ट ग्लासेज को आवाज या टच से एक्टिव किया जा सकता है। जैसे ही यूजर “Hey Google” कहता है या चश्मे की डंडी पर टैप करता है, Gemini AI तुरंत एक्टिव हो जाता है और सभी कमांड को प्रोसेस करता है।
बिना स्क्रीन का नया अनुभव
इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इसके बजाय इसमें कैमरे और स्पीकर मौजूद हैं, जो यूजर को सीधे ऑडियो और AI फीडबैक के जरिए जानकारी देते हैं। स्पीकर चश्मे की डंडी में छिपे होते हैं ताकि अनुभव नैचुरल बना रहे।
फोटो और AI एडिटिंग फीचर्स
इन ग्लासेज से फोटो क्लिक करना आसान होगा सिर्फ एक टैप या वॉयस कमांड से फोटो ली जा सकेगी। डेमो में दिखाया गया कि AI तुरंत तस्वीरों को एडिट भी कर सकता है, जैसे ग्रुप फोटो में मजेदार बदलाव करना या बैकग्राउंड एडिट करना।
स्मार्ट लाइफ का नया कदम
गूगल के अनुसार, यह तकनीक सिर्फ फोटो या कमांड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि AI की मदद से खाना ऑर्डर करना, जानकारी ढूंढना और रोजमर्रा के काम भी आसान हो जाएंगे। यह डिवाइस Android और iOS दोनों के साथ काम कर सकेगा।
