‘मिर्जापुर’ ने दो दिनों में ही काटा बवाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई करने के बाद दूसरे दिन तो कहर ही ढाह दिया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, शनिवार को इसने अपना डे वन का रिकॉर्ड ही ब्रेक कर दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 31.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 78.45 करोड़ हो गया है।
शनिवार को ‘टॉक्सिक’ ने बढ़ाई रफ्तार
साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं। ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने जहां शुक्रवार को 1.75 करोड़ की नेट कमाई की। वहीं, शनिवार को इसने 2.04 करोड़ कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 243.09 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 333.45 करोड़ हो गया है।
वीकेंड पर दिखाया कमाल
रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिया है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने फर्स्ट वीक 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 15वें दिन 4.90 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में 16वें दिन यानी शनिवार को भी 4.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 159.55 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 201.30 करोड़ रुपये हो गया है।
