झांसी। सोमवार को बिजौली झांसी के वार्ड नंबर 22 में निषाद कश्यप केवट रैकवार कल्याण महासभा के मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता किशोरी प्रसाद रैकवार के मुख्य आतिथ्य एवं बिजौली मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष बृजेश रैकवार की अध्यक्षता में महाराज गुहराज निषाद जयंती का आयोजन किया गया। निषाद जयंती में समाज के समाजसेवियों ने संकल्प लिया कि समाज के प्रत्येक असहाय, निर्धन, कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार की सहायता एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिला कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रैकवार ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तब से निषाद केवट कश्यप रैकवार समाज को सम्मान दिलाए जाने में सरकार ने अहम भूमिका अदा की है। निषाद समुदाय को महाराज गुहराज निषाद के किला जो श्रेगवरपुर के प्रयागराज में कॉरिडोर बनाकर निषाद समाज को सम्मान देने का कार्य किया, आज महाराज गुजराज निषाद राज के किले को एक नया रूप देने के लिए करोड़ों रुपयों की सौगात देकर सरकार ने समाज की धरोहर को बचाने का काम किया है।
इस अवसर पर जितेंद्र टकरायकवार, परवीन रायकवार, हरिओम रायकवार, नीरज कुमार रायकवार, अतुल कुमार, जीतू, मानसिंह, नीतू रायकवार, नदलाल रायकवार, जस्सू, राजू रायकवार, जग्गू रायकवार, विजयानंद रायकवार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बृजेश रायक्वार ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
