झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राधा अष्टमी
पर महिलाओं का टैलेंट शो – “ताल से ताल मिला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीति शास्त्री, निर्णायिका की भूमिका में वरिष्ठ समाजसेवी देवप्रिया उक्सा तथा हनी पार्लर एंड अकैडमी की संचालिका उषा सचान, जे जे पब्लिक स्कूल की संचालिका ज्योति कंचन, चेयरपर्सन अंजलि त्रिपाठी तथा अध्यक्ष रजनी गुप्ता द्वारा गणपति जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत हल्दी कुमकुम के साथ पट्टिका पहनाकर किया गया।

स्वागत भाषण में रजनी गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा राधा अष्टमी के उपलक्ष में उन्होंने कहा की राधा का नाम केवल प्रेम की पहचान नहीं बल्कि आत्म सम्मान और अटूट विश्वास की भी पहचान है आज की नई भी अपने अधिकारों और अपने सपनों के लिए आगे बढ़ रही है हमें ऐसा भारत चाहिए जहां महिलाओं की आवाज सुनी जाए युवाओं की प्रतिभा को मंच मिले और विकास का अवसर हर वर्ग तक पहुंचे। राधा अष्टमी हमें याद दिलाती है कि जब भावना के साथ संकल्प जुड़ता है तो बदलाव निश्चित होता है नारी सम्मान युवा शक्ति और राष्ट्र की प्रगति यही हो हमारे संकल्प की पहचान।

इसके पश्चात महानगर महिला मंडल की सदस्याओं ने राधा रानी के श्रृंगार में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। दर्शक दीर्घा के लिए सवाल जवाब का रैपिड फायर राउंड रखा गया था, जिसमें 12 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। निर्णायिका देव प्रिया उक्सा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी की प्रस्तुति इतनी मनोहर थी कि निर्णय लेना बहुत मुश्किल हो गया। निर्णायिका उषा सचान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए परिणाम घोषित किए।

मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन तथा डॉक्टर नीति शास्त्री ने प्रथम पुरस्कार उ प्र उद्योग महानगर व्यापार मंडल क्वीन मनीला गोयल फर्स्ट रनर अप रश्मि महेंद्रु सेकंड रनर अप मधु अग्रवाल को ताज पहना कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा जजस द्वारा बाकी सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
अंत में अध्यक्ष रजनी गुप्ता चेयरपर्सन अंजलि त्रिपाठी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता एमएलसी रमा निरंजन डॉ नीति शास्त्री देवप्रिया उक्सा उषा सचान रश्मि महेंद्रु मनीला गोयल मधु अग्रवाल नेहा झा सीमा तिवारी राम श्री बरसैंया नीना अग्रवाल ममता अग्रवाल अनीता वासुदेव नीलम रवि कुमार नीलिमा सराओगी नीलम रवि कुमार कल्पना सेठ सीमा अग्रवाल मधु गुप्ता ज्योति गुप्ता मीनू चावला पल्लवी चतुर्वेदी कुसुम साहू रचना सोनी ज्योति कंचन रचना सोनी
इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन सह कोषाध्यक्ष अनीता वासुदेव द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार रजनी गुप्ता द्वारा दिया गया।
