2024 टी20 वर्ल्ड कप- 125 करोड़
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तो बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था। यह भारतयी क्रिकेट के लिए बेहद खास पल था, क्योंकि 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी देश आ रही थी। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी- 58 करोड़
रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने अगले साल यानी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह वर्ल्ड कप नहीं था, जिस वजह से बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 58 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था।
2026 टी20 वर्ल्ड कप- 131 करोड़
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और कुल 3 बार यह खिताब जीतने वाला पहला देश बना है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया।
2025 वुमेंस वर्ल्ड कप- 51 करोड़
मेंस ही नहीं, बल्कि भारत ने वुमेंस क्रिकेट में भी तिरंगा लगाया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल था। बीसीसीआई ने इस मौके पर 51 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी।
U19 मेंस और वुमेंस वर्ल्ड कप- 12.5 करोड़
बीसीसीआई ने 2025 में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली महिला टीम को 5 करोड़ तो, 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम को 7.5 करोड़ रुपए का ईनाम दिया था। इन सभी 6 आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी से कुल 377.5 करोड़ रुपए निकाले, जो भविष्य में और ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।
